facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?

Gold silver price today: महंगा हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,200 रुपये के करीब कारोबार करते दिखे।

Last Updated- June 14, 2024 | 9:28 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 125 रुपये की तेजी के साथ 71,263 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 84 रुपये की तेजी के साथ 71,222 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,284 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,222 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव में तेजी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 258 रुपये की तेजी के साथ 88,241 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 234 रुपये की तेजी के साथ 88,217 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,320 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,140 के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधर गए। Comex पर सोना 2,319.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,318 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,323.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.06 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 29.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement