facebookmetapixel
Advertisement
New rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानी

Gold-Silver Price Today: दशहरे से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखें आज के रेट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 72,600 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 60,500 रुपये से करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 23, 2023 | 10:25 AM IST
Gold Silver Price

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह सोने—चांदी की वायदा कीमतों (Gold-Silver Price) की शुरुआत नरमी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 72,600 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 60,500 रुपये से करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी गई।

सोने के वायदा भाव गिरे

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 336 रुपये की गिरावट के साथ 60,400 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 181 रुपये की गिरावट के साथ 60,555 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,595 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,400 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : दर में गिरावट और फेड की राहत से सोने में बढ़ती रहेगी चमक

चांदी की चमक भी फीकी पडी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 264 रुपये की गिरावट के साथ 72,645 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 252 रुपये की गिरावट के साथ 72,657 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,837 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,511 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : 17 महीने के हाई के बाद गोल्ड ETF में निवेश घटा, सितंबर में गिरकर 175 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। Comex पर सोना 1987.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1994.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1985.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.50 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 23.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 23.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement