facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Gold-Silver price today: सस्ते हुए सोना-चांदी! चेक करें आज लेटेस्ट रेट

Advertisement

MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 46 रुपये की गिरावट के साथ 62,511 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 08, 2024 | 12:06 PM IST
Buying Gold on Diwali

Gold and Silver Price Today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,350 रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 46 रुपये की गिरावट के साथ 62,511 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 197 रुपये की गिरावट के साथ 62,360 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,511 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,457 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपये की गिरावट के साथ 72,282 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,473 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,205 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,052.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,049.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,046.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.38 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement