facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगेसरकार जारी करेगी व्हाइट लिस्टेड VC फर्मों की सूची: IT सचिव एस कृष्णनHDFC Bank में CEO पद को लेकर हलचल तेज, अक्टूबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी; चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 292 रुपये की तेजी के साथ 84,511 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 03, 2025 | 12:12 PM IST
Gold-Silver Price Today
Representative image

Gold Silver Price Today, March 3: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 84,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 292 रुपये की तेजी के साथ 84,511 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 343 रुपये की तेजी के साथ 84,562 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,623 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,511 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Stocks to watch: Auto stocks से लेकर Coal India, Hindustan Zinc और ACME Solar तक, आज इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 272 रुपये की तेजी के साथ 94,600 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 434 रुपये की तेजी के साथ 94,762 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,848 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,872 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,848.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 30.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,879.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.71 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की तेजी के साथ 31.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement