facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज कितने हुए महंगे

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि सोना गिरावट के साथ खुला।

Last Updated- September 12, 2024 | 12:34 PM IST
Gold-Silver Price today
Representative image

Gold Silver Price Today, September 12: चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव सुधार देखा जाने लगा। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,950 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि सोना गिरावट के साथ खुला।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव सुधर गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की गिरावट के साथ 71,918 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 20 रुपये की तेजी के साथ 71,947 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,947 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,884 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 28 रुपये की तेजी के साथ 84,478 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 271 रुपये की तेजी के साथ 84,721 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,725 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,478 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज, सोना नरमी के बाद सुधरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव तेज हो गए। चांदी के भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,540.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,542.40 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,543.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.02 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 29.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement