facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले जान लें आज का रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की तेजी के साथ 63,329 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 02, 2024 | 9:37 AM IST
Gold Silver Price

Gold-Silver Price Today: नये साल के दूसरे दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले।

सोने के वायदा भाव 63,400 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव और चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की तेजी के साथ 63,329 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 101 रुपये की तेजी के साथ 63,421 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 63,440 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,329 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की तेजी के साथ 74,545 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 213 रुपये की तेजी के साथ 74,603 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 74,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,508 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछले सोना-चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले। हालांकि बाद इसके भाव में भी तेजी आने लगी।

Comex पर सोना 2,072.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,071.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,079.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ 24.04 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.08 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 24.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement