facebookmetapixel
Advertisement
निफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देशखरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, धान का रकबा 3.74% और मक्का का 3.18% घटाक्या आपका भी अटक गया है PF ट्रांसफर? UAN पोर्टल पर 5 मिनट में ऐसे अपडेट करें ‘डेट ऑफ एग्जिट’मेडिकल डिवाइस के परीक्षण उपकरणों का 100 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार: पीयूष गोयल40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी तो क्या बंद हो जाएगा PF पर ब्याज? EPFO ने दिया जवाब

Gold-Silver: सोने की कीमतें रिकार्ड हाई पर, सौदे का आकार कम होने से चांदी टूटी

Advertisement

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित परिसंपत्ति की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया।

Last Updated- February 10, 2025 | 4:12 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड 85,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच 85,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बाद में इस अनुबंध का भाव कुछ कम हुआ और 786 रुपये या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,497 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित परिसंपत्ति की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया, जिससे सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,921.91 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 63 रुपये की गिरावट के साथ 95,270 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 63 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,270 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 22,714 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.02 डॉलर प्रति औंस रही।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement