facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

डॉलर के टूटने से सोने में बढ़ी चमक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:00 PM IST

डॉलर में गिरावट के चलते सोने की कीमतों में तेजी आ गई है।यूरो के मुकाबले पिछले तीन दिनों में पहली बार डॉलर की कीमत में कमी आने की वजह से भी सोने की मांग बढ़ गई जिसका नतीजा यह निकला कि सोने की कीमतों में उछाल आ गया।


दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड 117.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने से भी सोने की मांग बढी है।यूरो के मुकाबले डॉलर की कीमत में रिकॉर्ड कमी होने से  इस साल सोने में 10 फीसदी की मजबूती आई है।रूस की दूसरी सबसे बड़ी सोने के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी पीटर हेमबरो माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष पीटर हेमबरो कहते हैं कि लोग मुद्रा की बजाय किसी अन्य चीज को अपने पास रखने में समझदारी मान कर चल रहे हैं।


सोना की तुरंत डिलिवरी कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल आया है और लंदन में इसकी कीमतें 4.73 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गईं।अमेरिकी कमोडिटी वायदा बाजार आयोग के 18 अप्रैल को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में न्यू यॉर्क में सोने के वायदा कारोबार में 4 फीसदी का उछाल आया है।


ब्लूमबर्ग द्वारा पिछले हफ्ते 23 कारोबारियों, निवेशकों और विश्लेषकों में कराये गये सर्वे में यही बात सामने आई कि अगले हफ्ते भी सोने के भाव और बढ़ेंगे।17 मार्च को सोने के भाव 11 फीसदी कम हो गए थे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस महीने अपने 103.4 मिलियन आउंस सोने में से 13 मिलियन आउंस सोने के बेचने के फैसले को स्वीकृति दी है। वैसे हेमबरो इसको बड़ी बात नहीं मानते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement