facebookmetapixel
Advertisement
देश की ग्रोथ का नया इंजन कौन: बैंकिंग, फैक्ट्री या आम आदमी?AI की भूख बढ़ी तो बिजली कौन देगा? डेटा सेंटर बूम से इन कंपनियों की चमक सकती है किस्मतStock Market Today: Sensex-Nifty की कमजोर शुरुआत के संकेत, कच्चा तेल $90 के पारStocks to Watch: पीवीआर आईनॉक्स, हैप्पिएस्ट माइंड्स, टीबीजेड, ई2ई नेटवर्क्स समेत इन शेयरों पर रहेगी नजरPNB का हरियाणा ग्रामीण बैंक को सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य, चौथी तिमाही या अगले वित्त वर्ष में हो सकती है लिस्टिंगघरेलू अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत, लेकिन ब्याज दरों और ऊर्जा कीमतों पर वैश्विक अनिश्चितता बरकरारसेमीकॉन 2.0 योजना को सरकार ने किया नोटिफाई, चिप निर्माण से डिजाइन तक मिलेगी बड़ी आर्थिक मददकृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि पहली तिमाही में घटी, पशुपालन पर मौसम का असर पड़ा भारीअमेरिकी बाजार में अरविंदो फार्मा का बड़ा दांव, लॉन्च किया एडवेयर का जेनेरिक वर्जनपार्थ जिंदल को मिली JSW MG मोटर इंडिया की कमान, संभालेंगे ₹6000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

सोना 1,000 रुपये चढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंचा

Advertisement

स्थानीय बाजारों में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 1,000 रुपये चढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- October 30, 2024 | 11:12 PM IST
Gold Price Today

दीपावली के ठीक पहले जोरदार लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को पहली बार सोने की कीमत 1,000 रुपये की जबरदस्त उछाल के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। स्थानीय बाजारों में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 1,000 रुपये चढ़कर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

पिछले सत्र में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 81,400 रुपये और 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेज उछाल का श्रेय दीवाली के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की भारी खरीदारी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति के कारण मजबूत वैश्विक रुख को दिया।

सोने की कीमत पिछले साल 29 अक्टूबर से 35 फीसदी बढ़कर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। उस समय सोने की कीमत 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस बीच, लगातार पांचवें दिन बढ़त को जारी रखते हुए चांदी भी 1,300 रुपये उछलकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चांदी की कीमत पिछले वर्ष के 29 अक्टूबर के बाद से 36 फीसदी की तेजी के साथ 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। पिछले साल इस समय चांदी का भाव 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.60 फीसदी या 16.80 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,797.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, अमेरिका और जापान में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के साथ-साथ ब्याज दरों पर और अधिक संकेतों की उम्मीदसे सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग को बढ़ावा मिलने से इसकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। इस सप्ताह की शुरुआत में सराफा बाजार में मंदी रही क्योंकि ईरान पर इजरायल द्वारा कम गंभीर हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की कुछ उम्मीदें जगाईं।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement