facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

सेमीकॉन 2.0 योजना को सरकार ने किया नोटिफाई, चिप निर्माण से डिजाइन तक मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

Advertisement

यह योजना इस साल जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 1,27,500 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ स्वीकृत की गई थी और इसे छह स्तंभों और 10 श्रेणियों के आधार पर तैयार किया गया है

Last Updated- August 31, 2026 | 11:39 PM IST
semiconductor chips
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार ने सोमवार को सेमीकॉन 2.0 योजना को अधिसूचित किया और चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर निर्माण, उपकरण और सामग्री, उन्नत पैकेजिंग, शोध एवं विकास (आरऐंडडी) और प्रतिभा विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए व्यापक पात्रता मानदंड और वित्तीय सहायता की रूपरेखा तैयार की।

यह योजना इस साल जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 1,27,500 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ स्वीकृत की गई थी और इसे छह स्तंभों और 10 श्रेणियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

नए दिशानिर्देशों के तहत, सिलिकॉन वेफर फैब (संयंत्र) समान आधार पर पात्र पूंजीगत व्यय के 40 प्रतिशत की वित्तीय सहायता के लिए पात्र होंगे। अर्हता प्राप्त करने के लिए, एक 300-मिमी सिलिकॉन फैब में प्रति माह कम से कम 40,000 वेफर स्टार्ट्स की स्थापित क्षमता, न्यूनतम 20,000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश और आवेदन से पहले के तीन वित्त वर्षों में से कम से कम एक में 7,500 करोड़ रुपये का न्यूनतम राजस्व होना चाहिए। 

कंपाउंड सेमीकंडक्टर, फोटोनिक्स, सेंसर और डिस्क्रीट सेमीकंडक्टर फैब संयंत्रों के लिए, न्यूनतम पूंजी निवेश की सीमा 500 करोड़ रुपये है, जिसमें सरकारी सहायता पात्र पूंजीगत व्यय के 35 प्रतिशत पर निर्धारित है। दिशानिर्देशों में सेंसर/एमईएमएस फैब के लिए न्यूनतम 200 मिमी, कंपाउंड और डिस्क्रीट सेमीकंडक्टर फैब के लिए 150 मिमी और फोटोनिक्स अनुप्रयोगों के लिए 100 मिमी वेफर आकार तय किए गए हैं। 

उद्योग विशेषज्ञों ने इस अधिसूचना का स्वागत किया है। ईवाई इंडिया में पार्टनर आयशा अली हुसैनी ने कहा, ‘सीड फंडिंग, को-इन्वेस्टमेंट, रॉयल्टी-लिंक्ड फाइनैंसिंग, पीएलआई और दूसरी वित्तीय सहायता के जरिये अहम क्षेत्रों में सरकार की लक्षित मदद से नवाचार, आईपी सृजन और जरूरी निर्माण में घरेलू क्षमताएं तेजी से बढ़ेंगी।’

Advertisement
First Published - August 31, 2026 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement