facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

Gold Rate Today: सोना ऑलटाइम क्लोजिंग हाई पर पहुंचा, जानें आज का रेट

Advertisement

Gold Rate Today: 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 73,514 रुपये के रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी।

Last Updated- April 18, 2024 | 7:46 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold Rate Today: घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख अभी भी जारी है। गुरुवार यानी 18 अप्रैल को सोने की कीमतें घरेलू बाजार में ऑलटाइम क्लोजिंग हाई पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बरकरार है।

सोना ऑलटाइम क्लोजिंग हाई पर पहुंचा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, स्पॉट मार्केट में आज सोना 24 कैरेट (999) 73,474 रुपये के भाव पर बिका। यह स्पॉट मार्केट में अब तक का सबसे ज्यादा क्लोजिंग भाव है। जबकि कल बाजार बंद होने के समय सोना 73,302 रुपये के स्तर पर था। इस तरह से एक दिन में ही सोने का दाम 172 रुपये बढ़ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 73,514 रुपये के रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी है। आज चांदी 114 रुपये की तेजी के साथ 83,327 रुपये पर बिकी। जबकि कल यह 83,213 रुपये के स्तर पर था।

Also read: Infosys Q4FY24 Results: इंफोसिस के मुनाफे में 30 प्रतिशत का इजाफा, कंपनी ने कमाए 37,923 करोड़ रुपये

MCX पर सोने में हल्की नरमी, चांदी के भाव में तेजी

सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट बुधवार के बंद से 25 रुपये की गिरावट के साथ 72,498 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 72,875 रुपये के हाई और 72,461 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 131 रुपये की तेजी के साथ 72,654 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट बुधवार के बंद से 501 रुपये बढ़कर 84,000 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 84,000 रुपये के हाई और 83,227 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 83,385 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement