facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

Gold Rate Today (27 February): सोना 185 रुपये टूटा, चांदी 798 रुपये फिसली

Advertisement

सोने का भाव कमजोर होकर 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, वहीं चांदी की कीमत भी लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 27, 2023 | 5:12 PM IST
Gold

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 185 रुपये की गिरावट के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 798 रुपये लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 185 रुपये नुकसान के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘हाल में उच्च मुद्रास्फीति के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष की पहली छमाही में ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखे जाने की संभावनाओं के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में दो माह के अपने सबसे निचले स्तर तक चली गईं।’’

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement