facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे! भारत मेंं सोना 85 हजार के करीब, ग्लोबल मार्केट में 2,900 डॉलर के पार; इस साल अब तक 10 फीसदी चढ़े हैं भाव

Advertisement

घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) बुधवार को 1,647 रुपये चढ़कर 84,657 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया।

Last Updated- February 05, 2025 | 7:58 PM IST
Gold Silver Price

Gold prices on 5th Feb 2025: ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोना  85 हजार का लेवल छूने को बेताब दिख रहा है। सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट फ्यूचर्स मार्केट यानी MCX पर बुधवार (5 फरवरी) को  कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) तकरीबन 1 हजार रुपये की तेजी के साथ 84,767 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक ऊपर गया। उधर घरेलू स्पॉट मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर  84,657 रुपये पर देखा गया।

इस बीच ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वार की बढ़ती आशंका के मद्देनजर यूएस गोल्ड फ्यूचर्स आज पहली बार 2,900 डॉलर प्रति औंस के लेवल को पार कर गया। अमेरिका और चीन की तरफ से एक दूसरे के आयात पर टैरिफ थोपने के बाद ग्लोबल इकॉनमी में जबरदस्त अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई है जिससे निवेश के सुरक्षित विकल्प (safe-haven) के तौर पर इस बेशकीमती धातु की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। साथ हीं सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी और इन्वेस्टमेंट डिमांड भी गोल्ड की कीमतों के लिए सपोर्टिव हैं।

पिछले 5 हफ्ते से गोल्ड में तेजी बरकरार है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड इस साल अब तक तकरीबन 10 फीसदी मजबूत हुआ है। पिछले महीने  सोना 7 फीसदी मजबूत हुआ था। सोने की कीमतों में मार्च 2024 के बाद यह सबसे बडी बढ़ोतरी थी। जानकारों के अनुसार ट्रंप की ‘America First’ नीति से आने वाले दिनों में दुनिया में ट्रेड वॉर गहरा सकता है जिससे ग्लोबल इकॉनमी को महंगाई और मंदी का इकट्ठे सामना करना पड़ सकता है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (6:10 PM IST) 868 रुपये यानी 1.04 फीसदी की मजबूती के साथ 84,665 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 263 रुपये  चढ़कर 84,060 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान 84,767 रुपये के रिकॉर्ड हाई और 84,018 रुपये के लो के बीच कारोबार किया।

गोल्ड फ्यूचर (Rupees/10 gm)  

तारीख  कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
5 फरवरी 2025 गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 83,797 84,060 84,767 84,018 84,603 +806 (+0.96%)

Source: MCX (6:10 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन (मंगलवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 1,647 रुपये चढ़कर 84,657 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। मंगलवार 5 फरवरी को कारोबार की समाप्ति पर यह 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।

स्पॉट गोल्ड (Rupees/10 gm)

गोल्ड 4 फरवरी 2025

(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम)

5 फरवरी 2025 (क्लोजिंग प्राइस/10 ग्राम) बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 83,010 84,657 +1647
गोल्ड 24 कैरेट (995)  82,678 84,318 +1640
गोल्ड 22  कैरेट (916) 76,037 77,546 +1509
सिल्वर/kg 93,793 95,425 +1632

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में बुधवार को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर्स दोनों अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,877.06 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,839.87 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 2,869.73 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,901.50 डॉलर और 2,870.10 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 2,890.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इंटरनेशनल गोल्ड (USD/ounce)  

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
5 फरवरी 2025 गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

2,875.80 2,873.70 2,901.50 2,870.10 2,890.80 +15 (+0.52%)
5 फरवरी 2025 स्पॉट गोल्ड 2,842.07 2,842.07 2,877.06 2,839.87 2,869.73 +27.66 (+0.97%)

Source: Bloomberg (6:55 PM IST)

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement