facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Gold retreats from record high: इंट्राडे हाई से 2,700 रुपये नीचे आया सोना, MCX पर 89 हजार के नीचे; ग्लोबल मार्केट में 100 डॉलर टूटा

Advertisement

एमसीएक्स (MCX) पर शाम के सत्र में सोना 88,727 रुपये के इंट्राडे लो तक चला गया जबकि शुरुआती कारोबार में इसने 91,423 का नया ऑल टाइम हाई बनाया था।

Last Updated- April 03, 2025 | 8:14 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold retreats from record high: ऊपरी स्तरों से निकल रही मुनाफावसूली के बीच घरेलू मार्केट में गुरुवार (3 अप्रैल) को शाम के सत्र में सोने की कीमत इंट्राडे हाई से तकरीबन 2,700 रुपये नीचे आ गई। एमसीएक्स (MCX) पर शाम के सत्र में सोना 88,727 रुपये के इंट्राडे लो तक चला गया जबकि शुरुआती कारोबार में इसने 91,423 का नया ऑल टाइम हाई बनाया था।  ग्लोबल मार्केट में भी सोना आज के अपने ऑल टाइम हाई से तकरीबन 100 डॉलर टूटा है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद आज सोना शुरुआती कारोबार में फिर से नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। मौजूदा कैलेंडर ईयर के दौरान आज सोना 21वें दिन और इस महीने दूसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंचा। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स ने तो डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ की घोषणा के ठीक बाद बुधवार को ही 3201.6 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड हाई बना दिया। वहीं ग्लोबल लेवल पर बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड आज 3,167.57 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप ने बख्शा क्या अब जहाज भर-भर कर लोग अमेरिका नहीं ले जाएंगे गोल्ड!

घरेलू मार्केट में एमसीएक्स (MCX) पर  गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट रिकॉर्ड 91,423 रुपये तक चढ़ा। घरेलू स्पॉट मार्केट में भी सोना 24 कैरेट (999) पीछे नहीं रहा और 209 रुपये मजबूत होकर 91,205 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर देखा गया। अक्टूबर 2023 के बाद यानी पिछले डेढ़  साल मे एमसीएक्स पर सोना 60 फीसदी से ज्यादा चमका है। MCX पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 5 अक्टूबर 2023 को 56,522 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया था।

घरेलू और ग्लोबल दोनों मार्केट में सोना इस साल अब तक 19  फीसदी चढ़ा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल लेवल पर अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ का मुकाबला करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बुधवार को करीब 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की। हालांकि गोल्ड को इस टैरिफ लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। अमेरिका ने 3 अप्रैल से इंपोर्टेड गाड़ियों और उनके पार्ट्स पर भी 25 फीसदी इंपोर्ट टैरिफ लगाने का फैसला किया है।

टैरिफ को लेकर के ट्रंप इस ऐलान के बाद अमेरिका में मंदी की आशंका गहरा गई है और आने वाले समय में अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन इस टैरिफ वॉर ने दूसरी ओर महंगाई के मोर्चे पर भी यूएस फेड के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

Also Read: Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इन किस्तों को 3 फीसदी तक के डिस्काउंट पर खरीदने का बेहतरीन मौका, ट्रेडिंग वॉल्यूम भी शानदार

ऊपरी स्तरों से निकल रही मुनाफावसूली ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है लेकिन ब्याज दरों में कटौती की संभावना, अमेरिका सहित दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन और महंगाई के बढ़ने की आशंका के मद्देनजर ज्यादातर जानकार सोने को लेकर फिलहाल बेहद बुलिश हैं। उनका मानना है कि ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका के मद्देनजर जो अनिश्चितता की स्थिति बनी है उसमें बतौर सुरक्षित विकल्प (safe-haven) सोने की मांग बरकरार रह सकती है। साथ ही बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से भी बतौर सुरक्षित विकल्प सोने की मांग में और तेजी आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं महंगाई के खिलाफ ‘हेज’ के तौर पर सोने की पूछ परख बढ़ सकती है।

जानकार मानते हैं कि इन्वेस्टमेंट डिमांड गोल्ड के लिए इस साल सबसे ज्यादा सपोर्टिव साबित हो सकता है क्योंकि इसका सपोर्ट पिछले मई से ही मिलना शुरू हुआ है। मौजूदा तेजी से पहले जब भी गोल्ड में तेजी का दौर चला है, सबसे बड़ी भूमिका इन्वेस्टमेंट यानी ईटीएफ डिमांड ने ही निभाई है। फिर चाहे वह 2020 या 2012 की तेजी की बात कर लें।

सोने में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बीच लोग फिलहाल इसके ईटीएफ में जमकर निवेश कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 8 हफ्ते से गोल्ड ईटीएफ में लगातार इनफ्लो बना हुआ है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के मुताबिक 21 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में 3.1 बिलियन डॉलर (+31.3 टन) का नेट इनफ्लो आया। पिछले यानी 14 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भी 3.1 बिलियन डॉलर (+32.7 टन) का इनफ्लो आया था।

सोने की कीमतों में तेजी और इनफ्लो के दम पर 21 मार्च तक गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM बढ़कर रिकॉर्ड 332.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। टोटल होल्डिंग भी इस दौरान 3,425.9 टन पर दर्ज किया गया जो 23 जून 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। टोटल होल्डिंग 23 जून 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 3,435.1 टन था।

इसके अलावा सेंट्रल बैंकों की खरीदारी भी कीमतों के लिए सपोर्टिव हैं। 2022 से इसने सोने को लगातार सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है। बदलते जियो पॉलिटिकल परिदृश्य और टैरिफ वॉर के मद्देनजर इसके आगे भी मजबूत रहने की संभावना है। सबसे ज्यादा खरीदारी चीन के केंद्रीय बैंक की तरफ से निकलने की उम्मीद है। पिछले कुछ आंकड़ों से भी इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) के मुताबिक उसकी तरफ से फरवरी में 5 टन सोने की खरीद की गई। छह महीने के ब्रेक के बाद पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार चौथे महीने गोल्ड खरीदा है। फरवरी के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,290 टन पर पहुंच गया जो उसके कुल फॉरेक्स रिजर्व का 5.9 फीसदी है।

यदि ट्रंप की नीतियों की वजह से चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर टकराहट और बढ़ती है तो शायद चीन का केंद्रीय बैंक सोने की खरीद में और तेजी लाए। इस बात की गुंजाइश इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि चीन के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी अभी भी 6 फीसदी के नीचे है। जबकि भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर 11 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है। जानकार मानते हैं के बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य (geo-political scenario) के मद्देनजर चीन गोल्ड की हिस्सेदारी को कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ाना चाहेगा।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल (7:40 PM IST) 849 रुपये यानी 0.94  फीसदी की नरमी के साथ 89,879 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले यह आज 502 रुपये चढ़कर 91,230 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान 91,423 रुपये के रिकॉर्ड हाई और 88,727 रुपये के लो के बीच कारोबार किया।

गोल्ड फ्यूचर (Rupees/10 gm)  

तारीख कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
3 अप्रैल 2025 गोल्ड जून  कॉन्ट्रैक्ट 90,728 91,230 91,423 88,727 89,879 -849 (-0.94%)

(Source: MCX 7:40 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 651 रुपये गिरकर 90,345 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर दर्ज किया गया। बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर यह 90,996 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।

स्पॉट गोल्ड (Rupees/10 gm)

गोल्ड अप्रैल 2025  (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) अप्रैल 2025 (क्लोजिंग  प्राइस/10 ग्राम) बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 90,996 90,345 -651
गोल्ड 24 कैरेट (995) 90,632 89,983 -649
गोल्ड 22  कैरेट (916) 83,352 82,756 -596
सिल्वर/kg 99,536 95,957 -3,579

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड (spot gold) कारोबार के दौरान आज 3,167.57 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 3,054.51 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,083.98 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस जून गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX JUN′25) भी आज कारोबार के दौरान 3,177 डॉलर और 3,073.50 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 3,128.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इंटरनेशनल गोल्ड (USD/ounce) 

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
3 अप्रैल 2025 गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट

(COMEX)

3,166.20 3,196.60 3,196.60 3,073.50 3,128.50 -38(-1.20%)
3 अप्रैल  2025 स्पॉट गोल्ड 3,133.57 3,133.57 3,167.57 3,054.51 3,083.98 -49.

59 (-1.589%)

Source: Bloomberg (7:40 PM IST)

 

 

 

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement