facebookmetapixel
Advertisement
अब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामलाकमजोर मानसून से किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स ने बताया निवेशकों को क्या करना चाहिएटैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की राय

और गिर सकती हैं सोने की कीमतें

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:41 PM IST

सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें गिर रही हैं। 


पिछले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के बाद सोने की कीमतों में और गिरावट आई है। इसके चलते भारत में सोने के कारोबार से जुड़े लोग उम्मीद कर रहे हैं कि देशी बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।


बांबे बुलियन असोसिएशन के प्रेजीडेंट सुरेश हुंडिया ने बताया कि स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई हैं। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें पिछले 13 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं। फेडरल रिवर्व द्वारा ब्याज दरों में चौथाई अंकों की कमी करने के बाद सोने की कीमतें 862.40 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गई हैं।


हुंडिया का कहना है कि कीमत कम होने से मांग और बढ़ सकती है। इस समय अक्षय तृतीया नजदीक है और इस समय सोने की खरीद को वैसे ही बहुत शुभ समझा जाता है। हर साल इस हिंदु त्यौहार के मौके पर तकरीबन 3 से 4 टन सोने के सिक्के बेचे जाते हैं।


कीमतों में कमी के चलते मई में सोने का आयात बढ़कर 40 से 50 टन तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि शादी ब्याह के सीजन और त्यौहारों से पहले लोग सोने की खरीद करके निश्चित होना चाहते हैं।


देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स ) में जून में सोने के वायदा कारोबार में 1.5 फीसदी की गिरावट आई और इसकी कीमत 11,205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। जनवरी से अब तक यह सबसे कम कीमत है।

Advertisement
First Published - May 5, 2008 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement