facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी 1,13,000 के पार; खरीदारी से पहले चेक कर लें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई जबकि चांदी के दाम तेजी से बढ़े, दोनों के वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।

Last Updated- August 12, 2025 | 10:06 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, August 12: घरेलू बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव लुढ़क गए।  सोने के वायदा भाव पिछले सप्ताह ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना तेज शुरुआत के बाद फिसला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 74 रुपये की तेजी के साथ 1,00,396 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,00,322 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,289 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00,396 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,00,250 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,02,250 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सपाट रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,13,296 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव भी 1,13,296 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 354 रुपये की तेजी के साथ 1,13,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,396 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव सुधर गए। Comex पर सोना 3,393.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,404.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,401.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.63 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.78 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 37.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,00,396 1,00,322 1,00,289
चांदी 1,13,296 1,13,296 1,13,650
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,393.60 3,404.70 3,401.90
चांदी 37.63 37.78 37.92

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement