facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

Gold price today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी…चेक करें ताजा रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 198 रुपये की गिरावट के साथ 73,298 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- September 17, 2024 | 9:29 AM IST
Gold-Silver price today

Gold silver price today: चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 73,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में सुस्ती और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 198 रुपये की गिरावट के साथ 73,298 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की गिरावट के साथ 73,420 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,476 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,298 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 118 रुपये की तेजी के साथ 89,727 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की तेजी के साथ 89,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 89,727 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,516 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। Comex पर सोना 2,609.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,608.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,605.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.07 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 31.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement