facebookmetapixel
Advertisement
RBI मिनट्स और महंगे कच्चे तेल से सरकारी बॉन्ड यील्ड में उछाल, अक्टूबर में दर बढ़ने की बढ़ी आशंकाEditorial: अक्टूबर में दरों में बढ़ोतरी का बन सकता है आधारजीएसके इंडिया का ऑन्कोलॉजी पर फोकस, पांच साल में 750-1,000 करोड़ का कारोबार लक्ष्यइंजेक्टेबल डायबिटीज दवाओं पर मैनकाइंड का फोकस, चीन की कंपनी से लाइसेंसिंग समझौताशहरी सहकारी बैंक: अतीत की चुनौतियों से बदलता भविष्य, RBI ने फिर खोला ऑन-टैप लाइसेंसिंगभारत के ब्रांडेड रेजिडेंस बाजार में बढ़ी हलचल, विनडम होटल्स भी करेगी एंट्रीभारत को ESG डिस्क्लोजर ग्लोबल रिपोर्टिंग मानकों के अनुरूप करने चाहिएपश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखा

Gold Silver Price Today: सोना ₹1,05,200 के पास; चांदी ने बनाया नया ऑल टाइम हाई

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,05,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- September 02, 2025 | 9:50 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया। सोमवार को दोनों के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,05,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की तेजी के साथ 1,04,850 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,04,785 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 475 रुपये की तेजी के साथ 1,05,260 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,05,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,04,850 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 1,05,937 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 588 रुपये की तेजी के साथ 1,25,249 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,24,661 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 139 रुपये की तेजी के साथ 1,24,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,25,249  रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,24,707 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,25,249 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।  Comex पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,516.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,560.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,578.40 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 40.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.97 डॉलर की तेजी के साथ 41.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,04,850 1,04,785 1,05,260
चांदी 1,25,249 1,24,661 1,24,707
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,517.90 3,516.10 3,560.60
चांदी 40.18 40.20 41.17

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement