facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Gold Price Today: MCX पर सोना 55,700 के ऊपर, चांदी 65 हजार से नीचे

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 11:47 AM IST
Jewellery Stock

सोने की कीमतों में आज तेजी लौट आई है। इस सप्ताह ज्यादातर दिन सोने के भाव नरम रहे। लेकिन आज भाव तेजी के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,707 रुपये के भाव पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 55,587 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय इसने 55,688 रूपये का निचला और 55,759 रूपये का उपरी स्तर छू लिया, जबकि 147 रुपये तेजी के साथ 55,734 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस माह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के भाव तेजी के साथ खुले, लेकिन बाद में नरम पडे

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ तो खुले, लेकिन यह तेजी कुछ ही समय रही और बाद में भाव गिर गए। चांदी के वायदा भाव अब 65 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं।

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 64,389 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 64,351 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी की वायदा कीमत 38 रुपये की तेजी के साथ खुली। लेकिन ये भाव तेजी से खुलने के कुछ समय बाद पिछले क्लोजिंग प्राइस से नीचे 64,351 रुपये से नीचे चले गए।

खबर लिखे जाने के समय चांदी का यह बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपये की गिरावट के साथ 64,300 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपये प्रति किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement