facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Gold Price Today: MCX पर सोना 57 हजार के नीचे आया

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 12:29 PM IST
Gold and Silver price

सोने के वायदा भाव अब 57 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 67 हजार से नीचे आ गए हैं। शुक्रवार को सोने व चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 56,760 रुपये के भाव पर खुला और 56,506 रुपये के निचले स्तर तक चला गया। खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 322 रुपये की गिरावट के साथ 56,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

चांदी के वायदा भी गिरावट के साथ खुले। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 66,755 रुपये के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 67,030 रुपये प्रति किलो था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 720 रूपये नरमी के साथ 66,310 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सप्ताह MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। साथ ही चांदी के भाव 11 महीने के उच्च स्तर 72,000 रुपये प्रति किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement