facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Gold Price Today: सोना बना लखटकिया, ₹1 लाख के पार पहुंचा भाव; रिकॉर्ड ऊंचाई पर कीमत

Advertisement

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज ₹1108 की तेजी के साथ ₹99,500 पर खुला।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:03 AM IST
Gold and Silver Price today

Gold Price Today: सोने वायदा भाव अब एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गए हैं। साथ ही इसके वायदा भाव आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1,108 रुपये की तेजी के साथ 99,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,392 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,833 रुपये की तेजी के साथ 1,00225 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00403 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,493 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,00403 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी भी उछली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 565 रुपये की तेजी के साथ 1,06,450 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,05,885 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 757 रुपये की तेजी के साथ 1,06,642 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,748 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,06,249 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,07,171 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,406.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,402.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 61.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,464.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की तेजी के साथ 36.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 99,500 98,392 1,00225
चांदी 1,06,450 1,05,885 1,06,642
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,406.70 3,402.40 3,464.30
चांदी 36.41 36.29 36.62

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement