facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियम

इस सप्ताह 600 रुपये तक सस्ता हो सकता है सोना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:06 PM IST

सोने की कीमतों में इस सप्ताह भी गिरावट का रुख जारी रहने की संभावना है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमत 600 रुपये तक लुढ़क सकती है।


कार्वी कॉमट्रेड की विश्लेषक भावना ग्लोरी ने कहा कि इस सप्ताह सोने की कीमतें 12,000 रुपये से 11,100 रुपये प्रति दस ग्राम के दायरे में रहेंगी। उन्होंने कहा – इस सप्ताह सोने की कीमत 500 रुपये से 600 रुपये प्रति दस ग्राम तक लुढ़क सकती हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक अगर सोना अनुमानित निम्न स्तर 11,100 रुपये से नीचे आता है तो यह 10,700 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक आ सकता है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 820-770 डॉलर प्रति आउंस के दायरे में रहने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।

विशेषज्ञों केमुताबिक, सोना 770 डॉलर प्रति आउंस के स्तर से नीचे आता है तो यह 750 डॉलर तक के स्तर तक लुढ़क सकता है। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों पर यूरोप का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

इस सप्ताह यूरोप का उक्त सूचकांक ‘यूरोजोन’ पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिका से एडवांस रिटेल सेल्स के आंकड़े भी सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। विश्लेषकों के मुताबिक, सोने का भाव काफी ऊपर चढ़ चुका है और इस सप्ताह कीमतें नीचे आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 7, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement