facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Gold at new High: ट्रंप टैरिफ से सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 502 रुपये की तेजी के साथ 91,230 रुपये के भाव पर खुला

Last Updated- April 03, 2025 | 9:57 AM IST
Gold
Representational Image

Gold, Silver Rate today: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से जबाबी शुल्क लगाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई और सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि बाद में चांदी के भाव तेजी से लुढ़क गए और सोने की तेजी भी काफी कम हो गई। घरेलू बाजार में भी गुरुवार (3 अप्रैल) को सोना तेजी के साथ खुलने के बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की शुरुआत नरमी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 91,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 98,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के भाव रिकॉर्ड हाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 502 रुपये की तेजी के साथ 91,230 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,728 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 558 रुपये की तेजी के साथ 91,286 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,423 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,060 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 91,423 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 95 रुपये की गिरावट के साथ 99,658 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,753 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,184 रुपये की गिरावट के साथ 98,569 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,658 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए रिकॉर्ड पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,196.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,166.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 3,173.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव 3,196.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.95 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.72 डॉलर की गिरावट के साथ 33.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 91,230 90,728 91,286
चांदी 99,658 99753 98569
Comex Open Last Close LTP
सोना 3196.60 3166.20 3173.50
चांदी 34.95 34.65 33.92

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement