facebookmetapixel
Advertisement
₹7.4 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक फिर भी क्यों टूटा L&T का शेयर? ब्रोकरेज ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीGold-Silver Price Today: चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोना भी हुआ महंगा; चेक करें आज के रेटExplainer: SIF निवेशकों की जरूरत या प्रोडक्ट पुश? क्या दूर होंगी म्युचुअल फंड्स की कमियांMarico और Radico Khaitan में दिखा कमाई का दम, एक्सपर्ट ने दिए टारगेटiPhone 17 ने मचाया धमाल! Vivo-Oppo को पछाड़कर बना भारत का नंबर 1 फोनMSCI EM: 0.8% पर अटकी Reliance-HDFC Bank की हिस्सेदारी, TSMC बनी विदेशी निवेशकों का फेवरेटUS-Iran War: Trump ने ‘Project Freedom’ रोका, Iran से डील की उम्मीद बढ़ीHero MotoCorp ने किया 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्टStock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Nifty 24,100 के करीब; Coforge ने लगाई 10% की छलांग

Gold price today: नई ऊंचाई पर सोना, MCX पर भाव 57 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 1:00 PM IST
Gold-Silver Price today

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की जा रही है और इसका वायदा भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने की बेंचमार्क कीमत 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गई, जो अब तक का सर्वोच्च भाव है। डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा कम ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद सोने की कीमतों में तेजी के प्रमुख कारक हैं।

घरेलू वायदा बाजार में सोना के भाव 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार

मंगलवार को MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 56,986 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय तक 57,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च भाव तक चला गया। सोने का यह वायदा भाव अब तक का सर्वोच्च स्तर है। सोमवार को यह बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 56,815 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह मंगलवार को सोमवार की तुलना में 239 रुपये की तेजी आई है। वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 67,964 रुपये के मुकाबले चढ़कर 68,212 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला और यह खबर लिखे जाने के समय 68,420 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के उच्च भाव तक चला गया।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना तेज

ग्लोबल मार्केट में सोने स्पॉट (हाजिर) भाव आज 1,935 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। मंगलवार को यह भाव 1,927 डॉलर प्रति औंस था। इस तरह ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में आज 8 डॉलर प्रति औंस की तेजी दर्ज की गई। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि डॉलर में कमजोरी के बीच फेडरल रिजर्व द्वारा कम ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी आई है। शॉर्ट टर्म में MCX पर सोने के भाव 57,000 से 57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकते हैं और ग्लोबल मार्केट में भाव 1,950 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। लंबी अवधि में दीवाली तक MCX पर भाव 58,000 से 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट में भाव 2,000 से 2,100 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement