facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, सोना ₹1.20 लाख और चांदी ₹1.40 लाख से नीचे आई

Advertisement

Gold and Silver Rate today: तकनीकी समस्या के कारण आज एमसीएक्स पर वायदा कारोबार दोपहर बाद शुरू हुआ। रोजाना यह सुबह 9 बजे शुरू होता है।

Last Updated- October 28, 2025 | 3:18 PM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में मंगलवार (28 अक्टूबर) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,18,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,46,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। तकनीकी समस्या के कारण मंगलवार को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार दोपहर बाद शुरू हुआ। रोजाना यह सुबह 9 बजे शुरू होता है।

सोना की चमक फीकी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 851 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,106 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,957 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12,757 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,106 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,18,352 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी में भी तेज गिरावट

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,001 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,366 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,367 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,202 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,165 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,43,298 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,39,715 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,999.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,019.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 94.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,925.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 46.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 46.77 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0. 96 डॉलर की गिरावट के साथ 45.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,18,400 1,20,957 1,18,200
चांदी 1,42,366 1,43,367 1,40,165
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,999.90 4,019.70 3,925.20
चांदी 46.85 46.77 45.80

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement