facebookmetapixel
Advertisement
Reliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांवJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातCreated by shalu sengar हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’…..BSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

छह प्रतिशत घट सकता है वैश्विक कपास निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:40 AM IST

कपड़ा आयातक देशों से मांग कमजोर पड़ने से वैश्विक कपास निर्यात वर्ष 2008-09 में 6.47 प्रतिशत घटकर 78 लाख टन पर आने का अनुमान है।


अंतरराष्ट्रीय कपास इकाई ने यह अनुमान व्यक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय कपास परामर्शक समिति (आईसीएसी) ने एक बयान में कहा कि मिलों द्वारा कपास के इस्तेमाल में कमी के कारण विश्व का कपास निर्यात वर्ष 2008-09 में 6.47 प्रतिशत घटने का अनुमान है।

बयान में कहा गया है कि दुनिया के विशालतम उपभोक्ता चीन में मिलों द्वारा कपास का इस्तेमाल चार प्रतिशत घटकर 1.05 करोड़ टन रह जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन का कपास आयात 10 प्रतिशत घटकर 23 लाख टन रहने का अनुमान है।

आईसीएसी ने कहा कि उत्पादन की बढ़ती लागत, अमेरिकी डालर के मुकाबले युआन की मजबूती तथा टेक्सटाइल देशों से मांग कमजोर पड़ने से चीन में खपत में गिरावट आ सकती है। कुल वैश्विक कपास खपत 2.25 करोड़ टन होगी, जो पिछले वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत कम होगी।

उत्पादन के मोर्चे पर आईसीएसी ने कहा कि विश्व कपास उत्पादन छह प्रतिशत घटकर 2.47 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण अन्य फसलों की तुलना में कपास की कम मांग का होना है। उत्पादन में गिरावट अमेरिका, तुर्की, ब्राजील और मिस्र में देखने को मिल सकती है, लेकिन भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement