facebookmetapixel
Advertisement
ई-स्कूटर पर लगेगा 1 से 5 स्टार का टैग, खरीदने से पहले जानिए कौन सा मॉडल है सबसे किफायतीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में दिख सकता है तूफानी एक्शन! Airtel, ICICI Bank से लेकर Embassy तक बड़े अपडेटबैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसार

मसाला पार्क बनने के बाद निर्यात बढ़ने के आसार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:05 AM IST

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थापित मसाला पार्क से उम्मीद की जा रही है कि इससे राज्य का मसाला निर्यात बढ़ेगा। यह भारत का पहला मसाला पार्क है, जिसकी स्थापना 17 फरवरी को की गई थी।
उम्मीद की जा रही थी कि इस पार्क में स्थापित संयंत्र में लहसुन सुखाने और प्रसंस्करण का संयंत्र मई से काम करने लगेगा। लेकिन अब ऐसी स्थिति बन गई है कि इसे पूरी तरह से तैयार होने में ज्यादा वक्त लगेगा और यह अगले साल तक ही तैयार हो पाएगा।
मध्य प्रदेश में स्थापित यह पार्क उस श्रृंखला का पहला पार्क है, जिसमें मसाला बोर्ड ने केरल, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में मसाला पार्क स्थापित करने की योजना बनाई थी।
खबर के मुताबिक लहसुन को सुखाने का संयंत्र परीक्षण के दौर से गुजर रहा है। मिर्च का पाउडर तैयार करने वाला संयंत्र  तैयार नहीं है और मशीन को अभी ठीक किया जाना बाकी है। इसके अलावा स्टीम स्टरलाइजेशन संयंत्र भी अभी पूरी तैयार नहीं हुआ है।
पार्क से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि मसाला बोर्ड ने मसाला कारोबार के लिए एक अलग कंपनी बनाई है, जो लहसुन संयंत्र को परीक्षण के तौर पर चला रही है। इससे प्रतिदिन 6 टन लहसुन का प्रसंस्करण किया जा रहा है। महीने के अंत तक इससे 25-30 टन लहसुन का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। इसके साथ ही मिर्च प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जाना है।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement