facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

डयूटी में कटौती के चलते खाद्य तेल नरम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 PM IST

हाल के दिनों में घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की वजह केंद्र सरकार द्वारा डयूटी में की गई कटौती है।


सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट अशोक सेठिया ने बताया कि खाद्य तेलों में की गई डयूटी कटौती के बाद थोक बाजार में इसकी कीमतों में 10 हजार रुपये प्रति टन की कमी आई है। सेठिया ने दावा किया कि खाद्य तेल उत्पादकों ने सीमा शुल्क में हुई कटौती का लाभ उपभोक्ता तक पहुंचा दिया है।


उन्होंने कहा कि उत्पादकों ने पिछले एक महीने के दौरान कीमत में 5 से 7 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है।हालांकि कच्चे तेल पर लगाई जाने वाली डयूटी को शून्य स्तर पर लाए जाने से पिछले एक महीने में खाद्य तेलों की कीमतों में नरमी आई है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी तो फिर यहां भी इसका असर पड़ना तय है।


सेठिया ने कहा कि हमने राज्य सरकार से कुछ समय के लिए तेल पर वैट की दर 4 फीसदी रखने को कहा है, साथ ही अन्य टैक्स की दर घटाने का अनुरोध किया है।  फिलहाल यह टैक्स करीब 8 फीसदी है।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement