facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

क्षतिपूर्ति की मांग

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:44 PM IST

रबर के वायदा कारोबार पर केंद्र द्वारा लगाए गए अकस्मात प्रतिबंध से केरल के रबर कारोबरियों ने नियामक, फॉरवर्ड मार्केट कमीशन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।


रबर के वायदा कारोबार पर रोक लगाए जाने से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए नेशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ  इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित एक बैठक में भाग ले रहे रबर के वायदा कारोबारियों ने कहा कि अगर सरकार रबर के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाती है तो कल को यही निर्णय काली मिर्च और अन्य कमोडिटी पर भी लागू किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि लगभग 750 कारोबारियों को इस प्रतिबंध के कारण नुकसान हुआ है। ऑल केरल रबर डीलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष थॉमस जे मयप्पन ने कहा कि वे इसके लिए कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं जिसमें नेशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ  इंडिया लिमिटेड (एनएमसीई) प्रमुख रुप से जवाबदेह होगा।


एनएमसीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल मिश्रा ने कहा कि इस तरह की अचानक रोक भविष्य में नहीं लगाई जानी चाहिए। उनका कहना था कि रबर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की प्रमुख वजह क्रूड तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement