facebookmetapixel
Advertisement
मई में UPI लेनदेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹30 लाख करोड़ के करीब पहुंची ट्रांजैक्शन वैल्यूमई में मैन्युफैक्चरिंग PMI 3 महीने के टॉप पर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के दम पर बूस्टकंजम्प्शन सेक्टर में सुधार के संकेत, ICICI Securities ने Asian Paints, HUL समेत 9 शेयर चुनेमई में GST कलेक्शन 3.2% बढ़कर ₹1.94 लाख करोड़, घरेलू मांग में मजबूती का असरट्रंप पर बॉन्ड मार्केट का Inflation अलर्ट, बढ़ती ब्याज दरें मिड टर्म चुनाव से पहले बढ़ा रहीं मुश्किलेंITR Filing: AIS में छिपी गलती पड़ सकती है भारी! रिटर्न फाइल करने से पहले जरूर जांचें ये डिटेल्स55,000 करोड़ रुपये निकालकर चले गए विदेशी निवेशक, मई में बाजार में मची हलचल की पूरी कहानीGold silver price today: सोने के भाव लुढ़के, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीघुसपैठ से बदल रही आबादी? केंद्र ने बनाई हाई लेवल कमेटी, 2027 जनगणना से पहले बड़ा एक्शनविरोध के बीच सिजिमाली प्रोजेक्ट को हरी झंडी, अब खदान तक पहुंचेगी 3.4 किमी लंबी सड़क

Delhi Gold Rate: सोना 380 रुपये मजबूत, चांदी 90 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 5:39 PM IST
Gold

विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 90 रुपये की गिरावट के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई क्योंकि स्विट्जरलैंड की वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस ने दुनिया भर में बैंक संकट की चिंता को फिर से बढ़ा दिया और निवेशकों ने सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement