facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

Delhi Gold Rate: सोने में 335 रुपये की तेजी, चांदी 68 हजार के पार

Advertisement

सोने का भाव मजबूत होकर 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा, चांदी भी 68,000 के पार

Last Updated- February 09, 2023 | 7:16 PM IST
Gold

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 335 रुपये मजबूत होकर 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,128 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 516 रुपये की तेजी के साथ 68,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 335 रुपये की तेजी के साथ 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मजबूती के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी आई।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement