facebookmetapixel
Advertisement
सरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफाMDR के बाद पेटीएम, पाइन लैब्स और मोबिक्विक पर नजर, जानें तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव₹25,000 तक वेतन वालों के लिए PF का नया हिसाब! EPF और EPS में कितना-कितना बढ जाएगा योगदानAI की तेजी में पीछे नहीं भारत! इन 42 शेयरों में 60% उछाल, गोल्डमैन सैक्स ने बताई वजहऊर्जा बचत पर कंपनियां लगाएंगी 3,590 करोड़ रुपये, CII ने जारी किया हीट पंप एटलसजेफरीज के बाद अब गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर दिया बड़ा अनुमान, 5,400 डॉलर तक जाने की उम्मीदशापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत

Delhi Gold Rate: सोना 280 रुपये मजबूत, चांदी में 470 रुपये का उछाल

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 7:46 PM IST
Gold and Silver Rate today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 280 रुपये की मजबूती के साथ 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 470 रुपये की तेजी के साथ 74,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 280 रुपये बढ़कर 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,004 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ 25.04 डॉलर प्रति औंस हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘अमेरिकी में बॉन्ड आय कम होने के कारण मंगलवार को कॉमेक्स (जिंस बाजार) में एशियाई कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।’

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement