facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Delhi Bullion Market: सोना 154 रुपये चढ़ा, चांदी में मामूली नरमी

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 4:03 PM IST
Gold-Silver Price today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें सोमवार को 154 रुपये चढ़कर 55,397 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,243 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी में 17 रुपये की नरमी रही और यह 69,831 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि एशियाई बाजारों में सोना एक निश्चित दायरे में ही कारोबार करता रहा जबकि अधिकांश यूरोपीय बाजारों में नए साल के अवसर पर कारोबार बंद ही रहा।

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,824 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 23.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट बनी हुई थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘अमेरिका में वृद्धि के सकारात्मक आंकड़े और मुद्रास्फीति में नरमी आने के बाद प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रोजगार एवं विनिर्माण आंकड़ों पर नजर रहेगी।’

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement