facebookmetapixel
Advertisement
Reliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांवJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातCreated by shalu sengar हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’…..BSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

रबी के लिए डीएपी होगा आयात

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:05 AM IST

रबी की बुआई का वक्त नजदीक आने के साथ ही खाद आपूर्ति को लेकर सरकार की परेशानियां बढ़ती जा रही है।


रबी में मुख्य तौर पर बोए जाने वाले गेहूं में डाइअमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) खाद का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे उर्वरक मंत्रालय ने दिलासा दिया है कि डीएपी का आयात किया जाएगा और मांग पूरी की जाएगी।

डीएपी जैसी मिश्रित खाद बनाने वाली कंपनियों में उत्पादन काफी कम हो गया है। इससे स्थितियां और खराब हो गई है। भारत में साल भर में 20 लाख टन मिश्रित खाद का उत्पादन होता है। सरकार ने इस साल बजट में घोषणा की थी कि वह कॉम्प्लेक्स खाद पर सब्सिडी की व्यवस्था करेगी।

हालांकि अगर यह सब्सिडी दी भी जाती है, तो इससे मिश्रित खादों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे दोनों तरह की खाद की कीमतों में काफी अंतर जरूर हो जाएगा। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ए के जोशी ने बिजनेस स्टैडंर्ड को बताया, ‘हमारे देश में जलवायु और मिट्टी की प्रकृति के मुताबिक अलग-अलग तरीके की खाद का इस्तेमाल किया जाता है।

जहां कॉम्प्लेक्स खाद का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, वहां विकल्प के तौर पर मिश्रित खाद काम आती है।’ अगर मिश्रित खाद बनाने वाली कंपनियों की बात करें, तो लागत बढ़ने की वजह से उनका उत्पादन घटने लगा है। इन कंपनियों ने सरकार से गुहार भी लगाई, लेकिन स्थिति जस की तस है।

कैबिनेट की पिछली बैठक में कहा गया कि कॉम्प्लेक्स खाद की आपूर्ति कर पाना संभव नहीं है। जोशी ने कहा, ‘सरकार तब चिंतित होती है, जब समस्या खड़ी हो जाती है। किल्लत से कालाबाजारी बढ़ती है। ऐसे में पिसता किसान ही है।’

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस कमी को डीएपी खाद के जरिये पूरा किया जाएगा। इसके लिए सरकार डीएपी का आयात करेगी। ब्लॉक स्तर पर किसानों की खाद आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 3, 2008 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement