facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

कच्चे तेल की कीमतें रही स्थिर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:42 PM IST

कच्चे तेल की कीमतों में वैसे तो स्थिरता का रुख है, लेकिन कीमतें अभी भी 125 डॉलर के ऊपर के स्तर पर बनी हुई हैं।


विश्लेषकों का मानना है कि आपूर्ति की समस्या के चलते तेल की कीमतें अभी और ऊपर जा सकती हैं। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में जून में तेल के वायदा कारोबार में 56 सेंट की कमी आई और कीमतें 125.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।


दूसरी ओर ब्रेंट नॉर्थ सी में भी जून में तेल के वायदा कारोबार की कीमतों में 61 सेंट की कमी आई और कीमतें घटकर 124.79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते तेल की कीमतें रोज नये रेकॉर्ड बना रही थीं। इसको देखते हुए इस हफ्ते तेल की कीमतों से कुछ राहत ही मिली है। इस साल की शुरुआत से ही तेल की कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है, जब तेल की कीमतों ने 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को पार किया था।


तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए विशेषज्ञों ने कई वजहों को जिम्मेदार बताया था। इसमें भी डॉलर में गिरावट व एशियाई देशों खासकर चीन और भारत की ऊर्जा जरूरत में हुई वृद्धि को इसका प्रमुख कारण बताया गया। इसके अलावा अफ्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़े उत्पादक नाइजीरिया में तेल का उत्पादन प्रभावित होने से भी कीमतें बढ़ी हैं। रॉयल डच शेल ने कहा था कि नाइजीरिया से तंग आपूर्ति के चलते कंपनी के रोजाना उत्पादन में 30,000 बैरल की कमी आ रही है।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement