facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

98 डॉलर से नीचे कच्चा तेल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 PM IST

विश्व भर में आर्थिक मंदी के बीच कच्चे तेल की मांग घटने और डॉलर में मजबूती के रुख से कच्चे तेल की कीमत छह महीने के निम्न स्तर 98 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं।


विश्लेषकों ने कहा कि चक्रवात के दक्षिणी अमेरिकी तट की तरफ बढ़ने और ओपेक द्वारा तेल उत्पादन घटाने की खबरों से दिन की शुरुआत में तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। अक्टूबर डिलिवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव घटकर 97.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कीमत का यह स्तर पांच मार्च से निम्नतम है।

हालांकि बाद में कीमत सुधरकर 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। उधर, न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 93 सेंट लुढ़ककर 101.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डीलरों का कहना है कि डॉलर की मजबूती से विदेशी खरीदारों के लिए तेल महंगा हो गया, जिससे मांग घट गई।

यूरोपीय अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका से एक साल में पहली बार डालर के मुकाबले यूरो का भाव लुढ़ककर 1.39 डॉलर से नीचे आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी लाने में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट का भी अहम योगदान रहा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग में इस साल एक लाख बैरल प्रतिदिन की गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement