facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांव

अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर कपास बेचे निगम : कपड़ा उद्योग

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:40 AM IST

घरेलू कपड़ा उद्योग ने मांग की है कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर कपास की बिक्री करनी चाहिए।


कपड़ा उद्योग की यह मांग वैसे समय में आई है जब सरकार द्वारा इस साल के सितंबर में घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वर्तमान बाजार कीमतों से कहीं अधिक हैं। इस बात को लेकर उद्योग से जुड़े दिग्गजों की बैठक आज नई दिल्ली में हो रही है जिसमें इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी तथा सरकार के सामने अपनी मांगे रखी जाएंगी।

साल 2008-09 में ‘मीडियम लॉन्ग स्टेबल’ कपास का एमएसपी सरकार ने बढ़ा कर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, पिछले साल यह 1,900 रुपये प्रति क्विंटल था। ‘लॉन्ग स्टेबल’ कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में पिछले साल के मुकाबले 47.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और इसे 2,030 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (सीआईटीआई) के अध्यक्ष आर के डालमिया ने कहा, ‘बैठक का मुख्य मुद्दा कपास का है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि सीसीआई को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर उद्योग को कपास बेचनी चाहिए (कपास की अंतरराष्ट्रीय कीमतें फिलहाल एमएसपी के साथ-साथ कपास के हाजिर मूल्यों से भी कम चल रहे हैं)।’ कपास उद्योग का अनुमान है कि एमएसपी में बढ़ोतरी के कारण कपास की कीमतों में मजबूती रहेगी।

कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एन सिंह ने हाल ही में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि कपास की कीमतें घोषित एमएसपी से अधिक रहेंगी। पिछले कपास वर्ष (अक्टूबर से सितंबर) के दौरान कपास की कीमतें 28,000 रुपये प्रति कैंडी (एक कैंडी=356 किलो) के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी और अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी 81 सेंट प्रति पाउंड के जितनी अधिक हो गई थी।

हालांकि, वर्तमान में कपास की घरेलू कीमतें (शंकर-6) कम होकर लगभग 22,000 रुपये प्रति कैंडी है और अंतरराष्ट्रीय कपास का कारोबार 55 सेंट प्रति पाउंड (21,000 रुपये प्रति कैंडी) पर किया जा रहा है। कॉटन एडवाइजरी बोर्ड के नवीनतम आकलन के मुताबिक साल 2008-09 में देश में 322 लाख गांठों (एक गांठ= 170 किलो) के उत्पादन की उम्मीद है जबकि पिछले साल 315 लाख गांठों का उत्पादन हुआ था।

डालमिया ने कहा कि देश में उपजाए गए लगभग एक तिहाई कपास की खरीदारी सीसीआई द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी परिस्थिति में जब सीसीआई कपास के एक बड़े हिस्से की खरीदारी कर लेती है तो फिर उद्योगों की खपत के लिए कपास कहां से आएगा।’

तिरुपुर स्थित केपीआर मिल के प्रबंध निदेशक पी नटराज ने कहा, ‘एमएसपी बढ़ने के साथ ही किसान सीसीआई को अपना कपास बेचना चाहेंगे और इस कारण मिल वैसे समय में भी प्रभावित होंगे जब देश में कपास का उत्पादन बढ़िया हुआ है।’

डालमिया ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और घटते निर्यात ऑर्डर के कारण देश का कपड़ा उद्योग पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वियतनाम से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएगा। लेकिन ऊर्जा (बिजली) की कमी और निर्यात बाजार की मंदी के कारण तमिलनाडु के स्पिनिंग मिलों की क्षमता का इस्तेमाल पहले ही घट कर 60 प्रतिशत हो गया है।

अगर कपास की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो क्षमताओं के इस्तेमाल में और कमी आएगी। नटराज ने कहा, ‘देश के लगभग आधे स्पिनिंग मिल तमिलनाडु में हैं और मिल वास्तव में प्रभावित हो रहे हैं।’

दक्षिण भारतीय मिल्स एसोसिएशन, उत्तर भारतीय मिल्स एसोसिएशन, कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऐसी इकाइयां है जो आज की बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ टेक्सटाइल इंडस्ट्री के साथ रहेंगी।

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement