facebookmetapixel
Advertisement
LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेट

रूस को आम निर्यात पर संकट के बादल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:44 PM IST

जापान, अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशियाई देशों में भारतीय आम का निर्यात बढ़ रहा है, लेकिन रूस में इसकी खुशबू नहीं फैल पा रही यानी इसका आयात करने वालें देशों की लिस्ट से इस साल रूस का नाम गायब हो गया है।


दरअसल कीटाणुनाशक दवा पाए जाने के बाद रूस ने भारत से कई कृषि जिसों के आयात पर पाबंदी लगा दी है और इसका असर आम के निर्यात पर पड़ रहा है। कुछ महीने पहले भारत से भेजे गए तिल में कीटाणुनाशक पाए गए थे और तभी से रूस ने पाबंदी लगा रखी है। पाबंदी के चलते आम के मुख्य उत्पादक राज्य गुजरात ने निर्यात के कई ऑर्डर खो दिए हैं। हालांकि अमेरिका और दूसरे देशों में भारतीय आम की काफी मांग है, लिहाजा निर्यातकों को थोड़ी राहत मिली है।


एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के एक सीनियर अफसर ने बताया कि हमने रूसी अधिकारियों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूसी खरीदार ने माल भेजने से मना किया है, लिहाजा सारे ऑर्डर रद्द हो गए हैं। बलसाड़ के एक निर्यातक नीरव देसाई ने कहा – हालांकि थोड़ी मात्रा में भारतीय आम रूस भेजे जाते हैं, लेकिन वहां काफी आम भेजे जाने की गुंजाइश है।


नीरव ने 2007-08 में 20 टन आम रूस भेजा था। एपीडा के आंकड़ों के मुताबिक, 2006-07 में रूस को 4.94 टन आम का निर्यात हुआ था, जिसकी कुल कीमत 8.12 लाख रुपये है। इस बीच, अमेरिकी बाजार में बड़ी मात्रा में खपत होने वाले भारतीय खाद्य पदार्थ अब वहां रिजेक्ट किए जाने लगे हैं।


ऑपरेशनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम फॉर इंपोर्ट सपोर्ट के आंकड़े के मुताबिक जनवरी में भारतीय खाद्य पदार्थों को रिजेक्ट किए जाने का 115 मामला सामने आया है। ब्रेवरेज एंड हल्दीराम ऐसे प्रॉडक्ट हैं जो पिछले तीन महीने में वहां की रिजेक्शन लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Advertisement
First Published - April 16, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement