facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

नहीं बढ़ेगी सीमेंट की कीमत

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:00 AM IST

सरकार ने 250 रुपये की सीमेंट की बोरी (50 किलोग्राम) पर 12 फीसदी का मूल्य अनुसार उत्पाद शुल्क लगा दिया है।


इससे पहले सीमेंट पर प्रति टन 600 रुपये का तय उत्पाद शुल्क लगा हुआ था। हालांकि इससे कीमतों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सीमेंट पर लगने वाला यह उत्पाद शुल्क प्रतिगामी शुल्क संरचना के परिणामस्वरूप लगा है।


थोक मूल्य सूचकांक में सीमेंट की 1.73 फीसदी हिस्सेदारी है और पिछले एक साल में इसकी कीमतों में 8 से 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। पहले सीमेंट उत्पादकों को 255 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से 1 टन सीमेंट पर केवल 600 रुपये अदा करने पड़ते थे।


नये उत्पाद शुल्क के बारे में बात करते हुए बांबे सीमेंट स्टॉकिस्ट एंड डीलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष संजय लाड़ीवाला कहते हैं कि 12 फीसदी उत्पाद शुल्क लगने से अब प्रति टन 612 रुपये बतौर उत्पाद शुल्क अदा करने होंगे।गौरतलब है कि पश्चिमी और दक्षिणी बाजार में सीमेंट 250 रुपये प्रति बोरी से अधिक ही बिक रहा है। पिछले साल के बजट में वित्त मंत्री ने सीमेंट की कीमतों को काबू में रखने के लिए दोहरा उत्पाद शुल्क लगाया था।


जिसके तहत जो सीमेंट की बोरी 190 रुपये से अधिक में बिक रही थी उस पर प्रति टन के हिसाब से 600 रुपये का उत्पाद शुल्क लगाया गया था जबकि जो बोरी 190 रुपये से कम में बिक रही थी उस पर 350 रुपये प्रति टन के हिसाब से उत्पाद शुल्क  लगाया गया था। वैसे उत्पाद शुल्क बढ़ने के बावजूद उत्पादकों ने कीमतें बढ़ाने की बात नहीं की है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement