facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

स्टील उत्पादकों के कार्टल की जांच होगी!

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:40 PM IST

स्टील के मामले में व्यवसायी समूहन को रोकने के लिए सरकार एमआरटीपीसी (एकाधिकार प्रतिबंधात्मक व्यवहार व्यापार आयोग) की सहायता ले सकती है।


बुधवार को सरकार ने साफ तौर पर कहा कि स्टील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की व्यवसायी समूहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और सरकार एमआरटीपीसी को इसकी जांच सौंप सकती है। सरकार इन दिनों कीमतों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। और स्टील की बढ़ती कीमतों ने भी सरकार को चिंतित कर दिया है।


कॉरपोरेट मामलों के मंत्री प्रेम चंद गुप्ता ने बताया कि एमआरटीपीसी ने इस मामले की जांच की है। जांच में इस बात का पता चला कि कुछ सीमेंट उत्पादक व्यवसायी समूहन कर सकते हैं।


सीमेंट उत्पादकों के बीच पनपी इस संभावना को देखते हुए सरकार स्टील उत्पादकों को लेकर पहले ही सचेत हो जाना चाहती है। स्टील के मामले में अगर ऐसी कोई भी संभावना नजर आती है तो सरकार एमआरटीपीसी को जांच के लिए कह सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात को आश्वस्त करने के लिए, कि स्टील उत्पादक किसी प्रकार की मुनाफाखोरी नहीं कर रहे हैं या फिर कोई जमाखोरी नहीं कर रहे हैं, हर संभव प्रयास करेगी।


गौरतलब है कि महंगाई की बढ़ती दर को देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री ने स्टील उद्योग से कहा था कि वे अल्पकालिक लाभ के लिए बाजार को अपने तरीके से प्रभावित नहीं करे। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी कहा था कि सीमेंट व स्टील उद्योग व्यवसायी समूहन की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने इन उद्योगों को चेतावनी दी थी कि सरकार महंगाई पर रोक लगाने के लिए इन उद्योगों के साथ निपटने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement