facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

सीमेंट व स्टील की कीमतों के लिए नियामक चाहती है बिल्डर लॉबी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:40 PM IST

सीमेंट और स्टील उद्योग पर कार्टल बनाए जाने के सरकार के आरोपों के बाद बिल्डरों की लॉबी ने कहा है कि कंस्ट्रक् शन इंडस्ट्री के लिए जरूरी इन दोनों चीजों की बढ़ती कीमत पर सरकार लगाम लगाए।


बिल्डरों का कहना है कि निर्माण की कुल लागत के आधे हिस्से की भागीदारी सीमेंट व स्टील करता है, लिहाजा अगर कीमतें बढ़ती है तो उनके पास कोई चारा नहीं बचता सिवाय इसके कि बढ़ी हुई लागत का भार आम उपभोक्ता पर डाल दिया जाए।


बिल्डर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन महेश एम. मुड्डा ने कहा कि सीमेंट निर्माताओं ने सचमुच कार्टल बना रखा है और सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सीमेंट व स्टील की कीमतों पर लगाम कसने के लिए रेग्युलेटरी की नियुक्ति करे ताकि कंपनियां मनमुताबिक इसकी कीमतें न बढ़ा पाए।


असोसिएशन के मुताबिक, पिछले दो साल के दौरान कंस्ट्रक् शन की कुल लागत में सीमेंट और स्टील की हिस्सेदारी 40 फीसदी से 52 फीसदी तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि सीमेंट की कीमतें 165 रुपये प्रति बैग से 250 रुपये प्रति  बैग हो गई है। स्टील की कीमतें 35 हजार रुपये प्रति टन से 55 हजार रुपये प्रति टन हो गई है।


उन्होंने कहा कि कीमतों का असामान्य रूप से बढ़ना ठीक नहीं है।असोसिएशन के मुताबिक मुंबई में प्रति स्क्वैयर फीट निर्माण की लागत 1100 रुपये से 1300 रुपये के आसपास बैठती है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में मौजूद छोटे बिल्डर पर इसका ज्यादा भार पड़रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा है उन पर भी और जो बनने वाला है, उस पर भी इसका असर पड़ना तय है।


असोसिएशन के कन्वीनर डी. एल. देसाई ने कहा कि पाकिस्तान से आयातित सीमेंट यहां काफी सस्ता है। पाक से आया सीमेंट 204 रुपये प्रति बैग मिल रहा है जबकि घरेलू बाजार में सी मेंट की कीमत 250 रुपये प्रति बैग है। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें इस तरह लूट नहीं मचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमेंट की कीमत 200 रुपये प्रति बैग से नीचे होनी चाहिए।


वैसे सीमेंट कंपनियों ने ऐसे कार्टल की मौजूदगी से हमेशा ही इनकार किया है। हाल ही में अंबुजा सीमेंट केप्रबंध निदेशक ने कार्टल की मौजूदगी से इनकार किया था।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement