facebookmetapixel
Advertisement
RIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी; Jio-BP के पेट्रोल-डीजल बिजनेस में मजबूत ग्रोथReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांवJio IPO को मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी; सेबी के पास दाखिल होगा DRHPEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातBSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बासमती की परिभाषा से भारत-पाक रिश्तों में कड़वाहट

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:02 AM IST

बासमती चावल की परिभाषा बदलने की कोशिशों के चलते पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते पहले से तनावपूर्ण थे।


लेकिन हाल ही में पूसा-1121 को बासमती चावल की सूची में शामिल कर लेने से दोनों देशों के कटु संबंधों में और कड़वाहट आ गई है। हालांकि दोनों देश इस मुद्दे को सुलझाने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं।

मसले को सुलझाने के लिए इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई बैठक में दोनों देशों के मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। हालांकि उद्योग सूत्रों का कहना है कि अगले साल फरवरी में ये दोनों देश इस कड़वाहट को दूर करने के लिए बातचीत की मेज पर मिल सकते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि दोनों देश भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्रणाली के तहत बासमती चावल की संयुक्त परिभाषा तय कर सकते हैं और इसका पंजीकरण करा सकते हैं। मालूम हो कि कोई भी जिंस या उत्पाद यदि जीआई प्रणाली के तहत पंजीकृत हो जाता है तो इसकी मार्केटिंग में काफी सहूलियत मिलती है।

ऐसा इसलिए कि पंजीकरण के बाद इन उत्पादों का कहीं और उत्पादन नहीं किया जा सकता है। इनका उत्पादन वहीं हो सकता है जहां के लिए इनका पंजीकरण किया गया है। इस बातचीत में शामिल सूत्र का कहना है कि दोनों देशों के वैज्ञानिक जनवरी या फरवरी में नई दिल्ली में मिलेंगे और मतभेद की वजहों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मजेदार बात है कि पूसा-1121 की खेती गंगा के मैदानी इलाकों से बाहर हो रही है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है। वैसे इस समय उत्तर प्रदेश में भी इसकी खेती खूब हो रही है। कर्नाटक में जहां 1,000 एकड में तो आंध्र प्रदेश में 500 एकड़ में इसकी खेती हो रही है।

पाकिस्तान को भय है कि यदि बासमती चावल की परिभाषा में परिवर्तन कर लेती है तो भारत इसका फायदा उठा ले जाएगा। मालूम हो कि केवल भारत और पाकिस्तान में ही बासमती पैदा किया जाता है। बता दें कि 29 अक्टूबर को पूसा-1121 को बासमती की श्रेणी में शामिल किया गया था।

Advertisement
First Published - November 24, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement