facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

तिल के तेल के निर्यात पर लगी रोक हटे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:12 PM IST

पश्चिम बंगाल की सरकार ने केंद्र सरकार से गुहार लगायी है कि वह राज्य से तिल के तेल के आयात पर लगी रोक हटा ले।


राज्य के मुख्यमंत्री ने वाणिज्य मंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि प. बंगाल में पैदा होने वाले कुल तिल-तेल का 90 फीसदी निर्यात के लायक होता है, लिहाजा इसके निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया जाए।


अभी पिछले ही महीने केंद्र सरकार ने मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए सभी तरह के खाद्य तेलों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। पर राज्य सरकार के अनुरोध को देखते हुए इस महीने की शुरूआत में अरंडी, नारियल और जंगली उत्पादों से पैदा होनेवाले तेलों के निर्यात पर लगी रोक हटा ली थी। हालांकि मूंगफली और तिल के तेलों पर रोक अभी भी जारी है। इसकेपीछे की वजह इसका बडे पैमाने पर होने वाला खपत और इसके कारण महंगाई पर पड़ने वाला प्रभाव है।


तिल का तेल निर्यात करने पर लगे प्रतिबंध से राज्य को प्रति वर्ष 1.04 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसकी खेती से 10 लाख किसान जुड़े हुए हैं। प. बंगाल में तो पिछले साल तिल उत्पादन क्षेत्र में 26 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। कुल तिलहन उत्पादन क्षेत्र के 37 फीसदी यानि 2.40 लाख हेक्टेयर में 1.86 टन तिल तेल उत्पादित किया गया था। फिलहाल यहां 6.50 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती हो रही है।

Advertisement
First Published - April 11, 2008 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement