facebookmetapixel
Advertisement
LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेट

और तेज हुई कच्चे तेल की धार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:40 PM IST

भारतीय रिफाइनरी केलिए कच्चे तेल का बास्केट प्राइस सोमवार को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया।


सोमवार को यह 104.63 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड पर पहुंच गया। वैसे मंगलवार को न्यू यॉर्क  मकर्ेंटाइल एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाला कच्चे तेल का वायदा 113.66  डॉलर के रेकॉर्ड पर पहुंच गया। भारतीय बास्केट प्राइस के मामले में यहां सोमवार का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि इसी दिन के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध हैं।


डॉलर में कमजोरी और सप्लाई में बाधा के चलते कच्चे तेल में उफान आया है। गौरतलब है कि खराब मौसम की वजह से मेक्सिको ने तेल निर्यात केलिए इस्तेमाल किए जाने वाले बंदरगाह को बंद कर दिया है और इस वजह से सप्लाई में अड़चन पैदा हुई है।


मुंबई स्थित एक विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले हफ्ते के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कच्चे तेल व फ्यूल का स्टॉक दरका है और इसी वजह से कीमतें बढ़ी हैं। इस हफ्ते का अमेरिकी आंकड़ा बुधवार को आने की उम्मीद है। जनवरी से अब तक अमेरिकी तेल की कीमत में 17 फीसदी का उछाल आया है।अप्रैल महीने में भारतीय रिफायनरी के बास्केट प्राइस का औसत 101.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा है जबकि मार्च में इसका औसत 99.76 डॉलर प्रति बैरल था।


ऊंची कीमत की वजह से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को कुल मिलाकर रोजाना 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है क्योंकि इन कंपनियों को बढ़ी हुई लागत उपभोक्ता से वसूलने की इजाजत नहीं है। इस तरह भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान में 25 फीसदी का इजाफा हो गया है क्योंकि मार्च महीने में उन्हें रोजाना 440 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था।कम दर पर पेट्रोल-डीजल आदि बेचने से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को अकेले 320 करोड़ रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है।


इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने कहा कि इन परिस्थितियों में हम ज्यादा दिन तक मुनाफा कमाने वाली कंपनियों की सूची में शामिल नहीं रह पाएंगे। रिटेल नुकसान के कारण ये तीनों कंपनियां तरलता के संकट से भी जूझ रही हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement