facebookmetapixel
Advertisement
मौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयर

तंबाकू निर्यात में 33 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तंबाकू की किल्लत के चलते भारत के तंबाकू की मांग में इजाफा हुआ है।


तंबाकू बोर्ड के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल से जुलाई के बीच महज 60,278 टन तंबाकू का निर्यात किया गया था जबकि चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 33.66 फीसदी बढ़कर 80,571 टन तक पहुंच गया है।

तंबाकू बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन, ब्राजील और जिम्बाव्वे जैसे प्रमुख उत्पादक देशों के उत्पादन में कमी से भारत के तंबाकू की मांग बढ़ी है। इस अधिकारी ने बताया कि तंबाकू की वैश्विक मांग बढ़ने से यहां पैदा होने वाले तंबाकू की कीमतें अब प्रतिस्पर्धी हो गई हैं।

मालूम हो कि भारत तंबाकू की पत्तियों सहित सिगरेट, सिगार, बीड़ी और हुक्का का निर्यात करता है। बड़ी दिलचस्प बात है कि इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान तंबाकू की पत्तियों की वैश्विक बिक्री पिछले साल की तुलना में 35 फीसदी बढ़ी है। आंकडों के मुताबिक, पिछले सीजन में इस दौरान जहां 52,046 टन तंबाकू पत्तियों की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार यह बिक्री बढ़कर 70,118 टन हो गई है।

देश से तंबाकू उत्पादों का निर्यात भी इस दौरान 27 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल 8,232 टन तंबाकू उत्पाद का निर्यात हुआ था जबकि इस साल अब तक 10,453 टन तंबाकू उत्पाद का निर्यात हो चुका है।

रुपये में देखें तो निर्यात में तकरीबन 65.31 फीसदी की बढ़त देखी गई है और यह बढ़कर 982.87 करोड़ रुपये हो चुका है। गौरतलब है कि भारत में सालाना कुल 70 करोड़ किलोग्राम तंबाकू का उत्पादन होता है। यहां से बेल्जियम, रूस, फिलीपिंस और जर्मनी को तंबाकू का निर्यात किया जाता है।

Advertisement
First Published - September 13, 2008 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement