facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

पंजाब में अब तक हुई 27 लाख टन गेहूं की खरीद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:45 PM IST

देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य पंजाब में अब तक 26.68 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। पर इनमें से 98.2 फीसदी गेहूं की खरीद अकेले सरकारी एजेंसियों ने की है।


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इसकी खरीद से जुड़े सरकारी एजेंसियों और निजी मिलर्स ने इस शनिवार शाम तक 26.68 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद की है। फिलहाल यहां निजी और सरकारी क्षेत्र की 6 एजेंसियां गेहूं की खरीद में लगी हुई हैं। सरकार के अनुसार, उसने इस साल गेहूं की खरीद के लिए 1615 खरीद केंद्र खोले हैं।


अब तक खरीदे गए 26.68 लाख टन गेहूं में से 26.22 लाख टन सरकारी एजेंसियों ने खरीदे हैं जबकि निजी मिलर्स के हिस्से महज 47,124 टन गेहूं ही आए हैं। यह कुल खरीदारी का मात्र 1.8 फीसदी ही है। इनमें से पनग्रेन नामक एजेंसी ने 4.68 लाख टन(17.8 फीसदी)गेहूं खरीदे हैं जबकि मार्कफेड एजेंसी ने 6.42 लाख टन(24.5 फीसदी)गेहूं की खरीद की है।


पनसुप ने 6.07 लाख टन(23.1 फीसदी ), पीएसडब्ल्यूसी  ने 3.35 लाख टन(12.8 फीसदी ), पीएआईसी ने 3.22 लाख टन(12.3 फीसदी) और सरकारी एजेंसी एफसीआई ने 2.47 लाख टन(9.5 फीसदी )गेहूं की खरीद की है।


एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, पाटियाला जिले से सबसे ज्यादा 6.04 लाख टन गेहूं खरीदे गए हैं। संगरूर जिले में 4.9 लाख टन गेहूं की खरीद की गई  है और यह दूसरे नंबर पर रहा है। खरीद के लिहाज से देखा जाए तो फिरोजपुर का नंबर तीसरा है और यहां से 3.54 लाख टन की खरीद हुई है। सरकार का दावा है कि इस साल गेहूं की अच्छी खरीदारी के लिए उसने अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। पूरे राज्य में उसने 1615 खरीद केद्र खोले हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement