facebookmetapixel
Advertisement
‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तार

बजट की ओट निशाने पर वोट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:11 AM IST

आर्थिक मंदी में रोजगार के घटते अवसर और नौकरियों पर लटकी तलवार सरकार को भी परेशान करती नजर आ रही है।
चुनावी साल होने की वजह से यह ज्यादा अहम दिक्कत है। यही वजह है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से 16 फरवरी को लोकसभा में पेश होने वाले अंतरिम बजट में मुख्य रूप से रोजगार की संभावनाओं को विकसित करने पर जोर रहेगा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय संभाल रहे प्रणव मुखर्जी संप्रग सरकार की ओर से जो अंतरिम बजट पेश करेंगे, उसमें केवल सरकार का लेखा-जोखा ही शामिल नहीं होगा, बल्कि उसमें नीतिगत फैसलों को भी शामिल किया जा सकता है।
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि अंतरिम बजट में सरकार नीतिगत निर्णयों को शामिल कर सकती है और इस पर किसी तरह का संवैधानिक रोक नहीं है।
सूत्रों ने संकेत दिए कि अंतरिम बजट में कृषि, स्वास्थ्य, मानव संसाधन और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों को भारी-भरकम राशि मिल सकती है। दरअसल, आगामी चुनावों को देखते हुए ही इन पर ध्यान देने की योजना बन रही है।
रेलमंत्री लालू प्रसाद भी 13 फरवरी को अंतरिम रेल बजट पेश करते हुए आम लोगों का पूरा ध्यान रखेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों के लिए नई रेलगाड़ियों को शुरू करने की घोषणा भी उनकी ओर से की जा सकती है।
अंतरिम बजट में ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के एक सदस्य को कौशल विकास प्रशिक्षण और उसके बाद नौकरी देने पर अधिक धन खर्चने की बात कही जा सकती है।
अंतरिम बजट की झांकी
12 फरवरी : राष्ट्रपति संयुक्त रूप से संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी
13 फरवरी : अंतरिम रेलवे बजट पेश होगा
16 फरवरी : अंतरिम आम बजट

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement