facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: बढ़ती बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से टूटा बाजार; निफ्टी लगातार छठे दिन गिरास्वैप योजना समय से पहले बंद होने से बॉन्ड बाजार पर दबाव, 5 साल की यील्ड बढ़कर 6.46%तेल की कीमतों में तेजी से भारत पर बढ़ा बोझ, जुलाई में कच्चे तेल का आयात 13% बढ़ाEditorial: भारत को कम-कौशल प्रवासन से कुशल वैश्विक श्रमबल की ओर बढ़ना होगादलहन-तिलहन किसानों को कर्ज देने में तेजी लाएं सरकारी बैंक: निर्मला सीतारमणशहरी विकास के आगे न निकले शासन, शहरों को फिर से परिभाषित करना जरूरीभारत में विदेशी निवेशकों की राह में रोड़े डाल रहे छह मुद्दों पर तत्काल ध्यान जरूरीदालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहण

Delhi budget session: दिल्ली का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू, 21 मार्च को पेश होगा बजट

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 4:50 PM IST
Arvind Kejriwal

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान 21 मार्च को दिल्ली सरकार वर्ष 2023—24 के लिए बजट पेश करेगी।

इस बार दिल्ली सरकार का बजट मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे। अब तक आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से मनीष सिसोदिया दिल्ली का बजट पेश करते आए हैं।

लेकिन इस बार सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वित्त मंत्री का जिम्मा कैलाश गहलोत को दिया गया है।

गहलोत बजट की तैयारियों के संबंध में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। बजट की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। पिछले साल दिल्ली सरकार ने 26 मार्च को बजट पेश किया था। वर्ष 2022—23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ था। बजट में रोजगार सृजन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन जैसे क्षेत्रों पर खास जोर दिया गया था।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement