facebookmetapixel
Advertisement
टेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रार

गांव और किसानों पर केंद्रित बजट: नरेंद्र मोदी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:57 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट में आत्मनिर्भरता की दृष्टि है जो हर क्षेत्र में चौतरफा विकास की बात करता है और इसके दिल में गांव और किसान हैं। बजट पेश किए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है।
तीन कृषि कानूनों को लेकर दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की कई सीमा पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच पेश हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, ‘देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए, किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इस बजट में बहुत जोर दिया गया है और कई प्रावधान किए गए हैं। कृषि क्षेत्र में किसानों को और आसानी से तथा ज्यादा ऋण मिल सकेगा। देश की मंडियों को यानी एपीएमसी को और मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष से मदद का प्रावधान किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘ये सब निर्णय दिखाते हैं कि इस बजट के दिल में गांव है, हमारे किसान हैं।’
बजट को नए दशक की शुरुआत की नींव रखे जाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रोजगार के अवसर को बढ़ाने वाला और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)क्षेत्र को गति देने के लिए, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए, इस बार एमएसएमई सेक्टर का बजट भी पिछले साल की तुलना में दोगुने से ज्यादा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘ये बजट आत्मनिर्भरता के उस रास्ते को लेकर आगे बढ़ा है जिसमें देश के हर नागरिक की प्रगति शामिल है। ये बजट, इस दशक की शुरुआत की एक मजबूत नींव रखने वाला है।’ उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया, उसने पूरी मानव जाति को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा, ‘इन परिस्थितियों के बीच आज का बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है। साथ ही दुनिया में एक नया आत्मविश्वास भरने वाला है। आज के बजट में आत्मनिर्भरता का विजन भी है और हर नागरिक, हर वर्ग का समावेश भी है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में जिन सिद्धांतों को लेकर सरकार आगे गढ़ी है उनमें विकास के लिए नए अवसरों व नई संभावनाओं का विस्तार करना, युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण करना, मानव संसाधन को एक नया आयाम देना, अवसंरचना निर्माण के लिए नए-नए क्षेत्रों को विकसित करना, आधुनिकता की तरफ आगे बढऩा और नए सुधार लाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों के जीवन में सुगमता बढ़ाने पर इस बजट में जोर दिया गया है।  उन्होंने कहा, ‘यह बजट व्यक्ति विशेष, निवेशकों और उद्योग के साथ ही अवसंरचना के क्षेत्र में बहुत सकारात्मक बदलाव लाएगा।’

Advertisement
First Published - February 1, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement