facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

TATA Motors का बयान, अप्रैल-जून तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री 9% घटी

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 87,569 इकाई रही।

Last Updated- July 08, 2025 | 11:18 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स की अप्रैल-जून तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 2,99,664 इकाई रह गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 3,29,847 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने मिनी ट्रक ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश करने की घोषणा भी की।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत कम होकर 1,24,809 इकाई रही। जगुआर लैंड रोवर की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में 87,286 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 87,569 इकाई रही।

इस बीच कंपनी के बयान के अनुसार, टाटा मोटर्स ने नया मिनी ट्रक ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश किया है। यह 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपब्ध है। यह भारत का सबसे सस्ता मिनी ट्रक है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वाघ ने कहा कि नया ‘टाटा ऐस प्रो’ स्थिरता एवं सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है।   

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement